दुर्ग
ठोकर से वृद्धा की मौत
30-Mar-2022 6:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 30 मार्च। धमधा सब्जी मंडी के पास अज्ञात वाहन चालक ने वृद्धा को ठोकर मार दी। वृद्धा को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मोहन नगर पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि बॉ बे आवास उरला निवासी रेला बाई गौड़ (70 ) पति कोनकेला गौड़ 29 मार्च की दोपहर लगभग 12।30 बजे धमधा सब्जी मार्केट आई हुई थी। जब वह रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद वाहन चालक वहां से फरार हो गया। घायल अवस्था में लोगों ने उसे डायल 112 की मदद से तुरंत इलाज के लिए जामुल हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे