दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 मार्च। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा तैयार किए गए रैंकिंग में ननकठ्ठी सहकारी समिति पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान पर रही। समिति ने एक ही साल में 27 लाख रुपए से अधिक का लाभ अर्जित किया है। समिति को सहकारी क्षेत्र में उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता के लिए वर्ष 2020-21 का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। समिति को यह पुरस्कार राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के छत्तीसगढ़ राज्य प्रादेशिक कार्यालय द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में दिया गया।कार्यक्रम में एनसीडीसी के छग प्रभारी अधिकारी श्री कौशिक ने बताया कि छग में एनसीडीसी द्वारा सहकारी समितियों को विपणन भण्डारण और उपभोक्ता सहकारी परियोजनाओं जैसी विस्तृत गतिविधियों के लिए 69953।25 करोड़ रुपये का वितरण किया गया है। धान खरीदी में छग मार्कफेड को 65941।14 करोड़ रुपए का ऋण प्रदाय किया गया है। एनसीडीसी छग में सहकारिता के क्षेत्र में कार्यरत 2020 सहकारी समितियां जो कि धान खरीदी, खाद बीज वितरण व्यवसाय करती है, इसमें रैंकिंग किया गया, जिसमें ननक_ी समिति ने ए ग्रेड प्राप्त की।
ननकठ्ठी समिति के क्रियाकलापों का संक्षिप्त प्रतिवेदन रविप्रकाश ताम्रकार ने प्रस्तुत करते हुए बताया कि संस्था की स्थापना सन् 1968 में हुआ तथा 1978 से बचत बैंक संचालित है। संस्था का सत्र 20-21 में खाद बीज दवाई व्यापारिक लाभ 5।09 लाख रुपए, धान खरीदी में 15।17 लाख रुपए लाभ, वर्ष का कुल लाभ 27।14 लाख रुपए एवं वर्ष का संचित लाभ 12।65 लाख रुपए है। 31 मार्च 2021 में कुल संचित लाभ 12946562।34 रुपए है। संस्था में 1638 किसान पंजीकृत हैं, जिसमें से 1155 ऋणी सदस्य हैं। बचत बैंक में 1636 अमानतदारों का 365।38 लाख संस्था में जमा हैं। संस्था के संचालक मंण्डल एवं प्रबंधक द्वारा कुशल व्यापारिक बुद्धि का उपयोग करते हुए संस्था के व्यवसाय को स्वयं का व्यसाय समझकर संचालन किया जाता रहा है।
उन्होंने कहा कि पूरे छग में 2020 सहकारी समितियों कार्यरत हैं, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करना हमारे लिए गर्व की बात है तथा इस मुकाम को हासिल करने में संस्था के संचालक मंण्डल के सेवाभावी सदस्यगण, मेहनतकश प्रबंधक कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के किसानों का सहयोग एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मार्गदर्शन एवं उच्चाधिकारियों का कुशल दिशा निर्देशन के परिणाम स्वरुप संस्था ने आज प्रथम स्थान प्राप्त किया।