दुर्ग

महापौर ट्राफी हॉकी स्पर्धा शुरू, पहला मैच छग बिलासपुर एवं कुरुद के बीच हुआ
29-Mar-2022 7:27 PM
महापौर ट्राफी हॉकी स्पर्धा शुरू, पहला मैच छग बिलासपुर एवं कुरुद के बीच हुआ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 29 मार्च। पहला अखिल भारतीय महापौर ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता का सोमवार देर शाम को शुभारंभ विधायक अरुण वोरा, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर।एन। वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया ने किया।

 महापौर ट्राफी का पहला मैच छग बिलासपुर एवं कुरुद के बीच हुआ। जिसमें बिलासपुर 3-1 से विजयी रही। दूसरा मैच झारखंड एवं रायपुर के बीच हुआ जिसमें झारखंड विजयी रही।  अतिथियों ने दोनों टीम के खिलाडिय़ों से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि इस ट्रॉफी से शहर में हमारे देश के राष्ट्रीय खेल को अलग पहचान मिलेगी। युवाओं को हॉकी से जुडऩे की प्रेरणा मिलेगा। 28 से 31 मार्च तक महिला समृद्धि बाजार के सामने सिविल लाइन मैदान में यह स्पर्धा आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर अब्दुल गनी, संजय कोहले, दीपक साहू, सत्यवती वर्मा, हमीद खोखर, पार्षद नजहत परवीन, मौजूद थे।


अन्य पोस्ट