दुर्ग

मंदिर सुरक्षित रहने की घोषणा, भाजपा व हिंदू संगठनों ने हनुमान मंदिर में की महाआरती व हनुमान चालीसा पाठ
28-Mar-2022 3:45 PM
मंदिर सुरक्षित रहने की घोषणा, भाजपा व हिंदू संगठनों ने हनुमान मंदिर में की महाआरती व हनुमान चालीसा पाठ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 मार्च।
जी रोड चौड़ीकरण के नाम पर बस स्टैंड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर तोड़े जाने प्रशासन द्वारा कवायद के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ भाजपा के जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन के दबाव में कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास द्वारा मंदिर नहीं हटाने की घोषणा के पश्चात हनुमान मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में महाआरती कर हनुमान चालीसा पढ़ा।

सभी कार्यकर्ता का मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें स्वामी जी महराज देवानंद सरस्वती पीठ हरिद्वार व प्रांताध्यक्ष दयानंद आर्य समाज अंशदेव जी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष अमरचंद जी सुराना ने किया। इस दौरान जिला भाजपा मंत्री दिनेश देवांगन, वरिष्ठ नेता अजय तिवारी, जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष शिवेंद्र परिहार ने किया। .

हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत मंदिर नहीं हटने की घोषणा पर खुशी प्रकट करते हुए मिष्ठान वितरण किया गया। तत्पश्चात विश्व परिषद बजरंग दल व भाजपा के प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओ का मंदिर में एक बैठक हुई, जिसमें मंदिर बचाने अब तक हुई आंदोलन की समीक्षा किया गया और भाजपा के आंदोलन के बाद लोकनिर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता द्वारा मंदिर नहीं हटाने की घोषणा पर भी चर्चा किया। जिसमें सभी ने प्रशासन के इस मंशा पर शंका व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो जाता तब तक सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है और आगामी 18 अप्रैल को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाने मंदिर का रंगरोगन करने का निर्णय लिया गया जिसमे आचार्य अंशदेव जी द्वारा अपनी ओर से 10 हजार रूपए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर स्वामी अंश देव जी ने कहा कि मंदिर हटाने की केवल घोषणा मात्र से मंदिर बचाने जुड़े कार्यकर्ताओ को खुश नहीं होना है, क्योंकि प्रशासन भूपेश सरकार के दबाव में कार्य कर रही है और यहां तुष्टिकरण की नीति चल रही है इसलिए जब तक विभाग का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होता, तब तक प्रत्येक कार्यकर्ता सजग व सावधान रहे। आचार्य ने राज्य में लगातार हो धर्मांतरण पर प्रहार करते हुए कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए हर हिंदू को क्रांति कि आवश्यकता है। उन्होंने मंदिर को हटाने की सपना देखने वालों को चुनौती देते हुए कहा कि इस कोशिश भर मात्र से हिंदू समाज सडक़ पर उतर जाएगी विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष अमर चंद सुराना ने 18 अप्रैल हनुमान जयंती पर्व धूमधाम से मनाने कि घोषणा किया।

महाआरती व बैठक में कमल जी बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद ज्योतिशर्मा जी राजेन्द्र श्रीवास्तव गेंद लाल भाट जिला भाजयुमो महामंत्री गौरव शर्मा गुड्डू यादव पीयूष मालवीय ज्योति शर्मा प्रीति देवांगन,बसंती गायकवाड़ ललित यादव सन्तोष विश्वनाथ दिनेश मिश्रा जी(हिन्दू जागरण मंच)प्रमोद वाघ (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ)देश दीपक, राजेश पटेल सुबोध ताम्रकार, अभिषेक पनरिया, नारायण पटेल, संतोष तिवारी, महेश यादव, अपूर्व सिंह आशीष यादव, रविप्रकाश ताम्रकार, ऋषि आर्य वेणु माधव, पंकज आर्य रघुवीर, डॉ निर्भय सिंह बालेख राही सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट