दुर्ग

गीता उपदेश सभी वेद पुराण व ग्रंथों का सार- वोरा
28-Mar-2022 3:27 PM
गीता उपदेश सभी वेद पुराण व ग्रंथों का सार- वोरा

यादव समाज पंचायत एवं गीता पूजन में शामिल हुए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 मार्च।
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने चंदखुरी ग्राम में यादव समाज द्वारा आयोजित वार्षिक पंचायत एवं गीता पूजन कार्यक्रम में शिरकत की। समाज के सभी पदाधिकारियों एवं आगंतुकों को होली की बधाई देने के साथ ही उन्होंने इस अवसर पर कहा कि श्रीमद्भागवत गीता जीवन जीने का एक सशक्त मार्ग है भगवान श्रीकृष्ण द्वारा महाभारत के कुरुक्षेत्र में अर्जुन को दी गई शिक्षा को गीता के रूप में पिरोया गया है जो श्री वचन के रूप में सभी वेद पुराण एवं ग्रंथों का सार है। मानव जीवन के हर सवाल का जवाब गीता में दिया गया है जिसे आत्मसात कर चलने से जीवन सहज एवं सरल हो जाता है। इस दौरान शहर अध्यक्ष गया पटेल, सीजू एंथोनी, समाज के रामेश्वर रावत, दशरथ रावत, संतोष यादव, अमर सिंह यादव, सुरेश राउत सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

डिजिटल सदस्यता अभियान में तेजी लाने कांग्रेसजनों से की अपील
प्रदेश भर में चल रहे डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में वोरा ने कांग्रेसियों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जनकल्याण की नीतियों के साथ सरकार चल रही है जिससे जनता का झुकाव लगातार कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। लेकिन आम जनों को पार्टी का आधिकारिक सदस्य बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क करना आवश्यक है।

राजीव गांधी किसान न्याय, गोधन न्याय, सस्ती दवा दुकान, शहरी स्लम स्वास्थ्य, दाई दीदी क्लिनिक, मोर जमीन मोर मकान जैसी योजनाओं ने लोगों को सक्षम और सशक्त बनाया है। कोरोना काल के बाद स्वास्थ्य की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया गया है साथ ही सस्ती किन्तु गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों से सरकारी स्कूलों में प्रवेश लेने बच्चों एवं पालकों में उत्साह है। सभी योजनाओं को लोगों के बीच पहुंचाकर लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाएं।


अन्य पोस्ट