दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 मार्च। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद के द्वारा आज राजीव भवन में सुबह 10 बजे को डिजीटल सदस्यता अभियान एवं ऑफ लाईन सदस्यता अभियान के विषय को लेकर आवश्यक बैठक समीक्षा बैठक दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा, पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष गया पटेल, डिजीटल सदस्यता अभियान दुर्ग जिला प्रभारी सीजू एन्थोनी, छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई।
समीक्षा बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों को एवं उपस्थित मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा डिजीटल एवं ऑफ लाईन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य को बखूबी अंजाम देते हुए मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी व कायर्कर्ता अपने अपने स्त र निष्ठापूर्वक व ईमानदारी से कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।
बैठक में वोरा ने कहा कि भूपेश सरकार के विकास मॉडल ने आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है, उनकी योजनाओं की जानकारी हमें घर घर पहॅुचाने की जरूरत है, क्योंकि डिजिटल सदस्य ता अभियान में लोग स्वयं जुडऩे उत्सारहित है, जिन्हें प्राथमिकता के साथजोडकर सरकार का हाथ मजबूत करना है। कांग्रेसजनों को छग राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यंक्ष आरएन वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल व प्रभारी सीजू एन्थोदनी ने संबोधित किया।
बैठक में कमल नारायण रूंगटा, कन्या ढीमर, हेमंत तिवारी, संदीप श्रीवास्तंव, पप्पूण श्रीवास्तपव, अशोक मेहरा, मीना मानिकपुरी,जगमोहन ढीमर, गणेश सोनी, दीपक तम्बो ली, पाशी अली, हरीश पटेल, थानेश्वनर साहू, चन्द्र प्रकाश जैन, बिन्दु सिंह राजपूत, माधुरी सोनी, निरूपमा जस्स्ल, पदमा राजपूत,नवाब चौहान आदि मौजूद थे।