दुर्ग

साइकिल दुकान-ऑटो गैराज में आग, काबू
26-Mar-2022 2:45 PM
साइकिल दुकान-ऑटो गैराज में आग, काबू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 26 मार्च।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग द्वारा रात ढाई बजे सेक्टर 6 सडक़ स्थित स्थित ऑटो गैराज एवं साइकिल शॉप में लगी आग को बड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया।
पुलिस नियंत्रण कक्ष स्थित अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा को देर रात सूचना मिली कि सेक्टर 6 सडक़ 31 स्थित श्याम नंदन सिंह और रंजीत गुप्ता की दुकान एवं साइकिल स्टोर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल गाड़ी ने देर रात्रि पहुंच कर दोनों ही दुकान में लगी आग पर काबू पाया।

आग किन कारणों से लगी ज्ञात नहीं हो सका है। इस आगजनी से दोनों ही दुकान संचालकों को भारी नुकसान हुआ है।
अग्निशमन कर्मी घनश्याम यादव, प्रवीण सिन्हा, नगर सैनिक जवान डालाराम साहू, संतोष कुमार, धनऊ राम का आग पर काबू पाने सराहनीय योगदान रहा।
 


अन्य पोस्ट