दुर्ग

डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होली मिलन समारोह
26-Mar-2022 2:22 PM
डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होली मिलन समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 मार्च।
डॉ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 17 मार्च को वाणिज्य विभाग के द्वारा होली मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रीना मजूमदार के उद्बोधन से हुई, जिसमें उन्होंने कहा होली के साथ रंग जीवन में खुशियां उमंग और नए काम करने का जोश भरते हैं। इसी के साथ उन्होंने महाविद्यालय के सभी उपस्थित जनों को नए उमंग और जोश के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी तत्पश्चात होली के प्रोग्राम की शुरुआत गुलाल के रंगों को लगाकर की गई।

सभी उपस्थित जनों ने गीत कविता शायरी एवं समूह नृत्य के साथ पूरे कार्यक्रम को खुशनुमा माहौल दिया डॉक्टर अमृता कस्तूरे ने आओ हुजूर तुमको गाने से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया  डॉ अल्पना दुबे मैडम के  गाने  चल जा रे हट नटखट गीत  पर सुंदर समां बांधा और वहाँ उपस्थित डॉ दीप्ति  बघेल  डॉक्टर नीलम गुप्ता और श्रीमती रेनू वर्मा के पैर थिरक उठे सभी ने एक से बढक़र एक प्रस्तुतियां दी डॉ विनोद शर्मा ने होली के पौराणिक इतिहास को बताते हुए कविता के माध्यम से अपनी भावनाएं सबके समक्ष रखी कार्यक्रम के मध्य में  पूरा महाविद्यालय परिवार होली के रंगों में सराबोर हो गया सबने  जमकर डांस किया छत्तीसगढ़ी ऐतिहासिक गीतों तथा राधा कृष्ण के भजनों ने पूरे प्रोग्राम का समा बांध दिया विभाग के द्वारा सभी उपस्थित जनों के लिए होली में बनने वाले पकवान की व्यवस्था कराई गई जिसका सभी ने रसास्वादन किया सारांश स्वरूप भिलाई 3 महाविद्यालय होली के इस पावन अवसर पर एक ही रंग में रंग गया कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नीलम गुप्ता के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम मैं पूरा महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा अंत में सभी आगंतुक जनों का आभार प्रदर्शन डॉक्टर दीप्ति बघेल के द्वारा किया गया।
 


अन्य पोस्ट