दुर्ग

अंजोरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नि:शुल्क मानव स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन
25-Mar-2022 6:08 PM
अंजोरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नि:शुल्क मानव स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन

दुर्ग, 25 मार्च। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा, दुर्ग की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा छ.ग. शासन के संयुक्त तत्वाधान, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एन.पी. दक्षिणकर के मार्गदर्शन एवं महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.एस.के. तिवारी के नेतृत्व में आज एक दिवसीय नि:शुल्क मानव स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

ब्लॉक मेडिकल आफिसर डॉ.एस.एल.बंजारे ब्लॉक उतई एवं उनकी टीम, गौठान नोडल अधिकारी डॉ.ए.के.सांतरा, निदेशक पंचगव्य डॉ.के.एम.कोले, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी एन.एस.एस. अधिकारी डॉ.ओसामा कलीम एवं डॉ. रैना दोनोरिया, डॉ. संदीप साहू मेकाहारा, रायपुर, डॉ. राकेश मिश्रा आयुर्वेद मेडिकल अधिकारी, डॉ. दुर्गेश वर्मा  दंत चिकित्सा अधिकारी, सीमा अग्रवाल, कविता रात्रे, याचना ठाकुर, डॉ.ओ.पी.दीनानी,  उमा रिगिरी, शिक्षा स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण सभापति शीतला ठाकुर ने अपना सक्रिय योगदान दिया।

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया।  अधिष्ठाता डॉ.एस.के. तिवारी ने  बताया कि महाविद्यालय अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं आई.डी.बी.आई. बैंक के  सहयोग से इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एन.एस.एस.इकाई द्वारा किया गया है।

यह सात दिवसीय विशेष शिविर है जिसका आयोजन 21 से 27 मार्च तक ग्राम पुरई जिला दुर्ग में किया जा रहा है ।आज के स्वास्थ्य शिविर में लगभग 730 ग्रामवासी लाभांवित हुए।
 


अन्य पोस्ट