दुर्ग
दुर्ग, 24 मार्च। शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर नवदृष्टि फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया व शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सुबह से ही बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष स्वस्फूर्त ही दुर्ग जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक पहुंचते रहे व रक्तदान करते रहे और लगभग 204 लोगों ने रक्तदान कर एक रिकॉर्ड बनाया।
यह पहला अवसर था जब जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक के सभी टेक्नीशियन, रुपेश सरपे, दिनेश कुमार, तीरथ यादव, सूरज कुर्रे, दीपक कुमार साहू, किशन डनसेना, कौशल साहू, उर्मिला मोरला, तरुणा रावत, आशा साहू, लतिका ने एक साथ रक्तदान किया। डॉ। गुरप्रीत कौर ने ब्लड बैंक आकर रक्तदान किया। सीएमएचओ डॉ। जे।पी। मेश्राम व सिविल सर्जन वाई। के। शर्मा ने ब्लड बैंक पहुंच रक्तदानियों का उत्साह बढ़ाया। सभी रक्तदानियों को नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर स मानित किया गया। नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राज आढ़तिया, रितेश जैन, कुलवंत भाटिया, मुकेश राठी, जितेंद्र हासवानी, हरमन दुलाई, यतीन्द्र चावड़ा, सत्येंद्र राजपूत, प्रभु दयाल उजाला, विकास जायसवाल, जितेंद्र कारिया, चंदन मिश्रा ने रक्तदान की व्यवस्था संभाली।
ब्लड बैंक के संचालक डॉ. प्रवीण अग्रवाल व डॉ। नेहा बाफना ने कहा कि दुर्ग ब्लड बैंक में पहली बार इतनी अधिक सं या में रक्तदान हुआ जबकि बहुत से लोग तकीनीकी वजह से रक्तदान नहीं कर पाए। सहयोगी संस्थाएं माहेश्वरी रक्तदान सेवा, रेड ड्राप फ्रेंड क्लब, सेवक डायग्नोस्टिक, नवदृष्टि ग्रीन, छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन, साईनाथ जन सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।