दुर्ग

श्री गुरु सिंह सभा ने दी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि
24-Mar-2022 2:39 PM
श्री गुरु सिंह सभा ने दी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 मार्च।
आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं सिख समाज दुर्ग ने शहीद भगत सिंह को शहीद चौक में श्रद्धांजलि अर्पण की। गुरुद्वारा साहिब के पदाधिकारियों ने बताया कि आज भारत को आजादी दिलाने के लिए शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे महान क्रांतिकारियों की बदौलत ही आज हम सब आजाद भारत के निवासी है। जो बलिदान अपने जीवन का भारत देश को आजादी दिलाने के लिए इन क्रांतिकारियों ने दिया उस बलिदान को पूरा देश नहीं भुला सकता। इन महान शहीदों को सलाम किया सिख समाज ने और भारत माता की जय करते हुए शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग के प्रधान सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना, दलप्रीत सिंह भाटिया, जतिंदर सिंह, इंद्रपाल सिंह भाटिया, सतबीर सिंह भाटिया, जसप्रीत सिंह भाटिया, अमृत पाल सिंह, गुरमीत सिंह भाटिया, राजू भाटिया, अवतार सिंह रंधावा, कुलबीर सिंह सलूजा, भूपिंदर सिंह, बलविन्दर सिंह, कृपाल सिंह सब ने मिलकर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 


अन्य पोस्ट