दुर्ग

बाइक को मारी ठोकर, 2 घायल
24-Mar-2022 2:38 PM
बाइक को मारी ठोकर, 2 घायल

दुर्ग, 24 मार्च। पटेल चौक के पास पोस्ट ऑफिस के सामने कार चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दो मोटरसाइकिल को पीछे से ठोकर मार दी। इससे दोनों सवार को चोटें आई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी आशीष उर्फ  तेजमल टांडी रायपुर नाका वार्ड 45 निवासी है। वह सन एग्रो एग्रीकल्चर कंपनी अंजोरा में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत है। 15 मार्च की रात लगभग 7. 45 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स क्रमांक सीजी 04 के वाई 5707 से अंजोरा से अपने दोस्त विकास प्रसाद के साथ जा रहा था। इसी दौरान पटेल चौक से आगे पोस्ट ऑफिस के सामने प्रार्थी की मोटरसाइकिल के साथ एक अन्य मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07  बीई 8681 में कोई दूसरा व्यक्ति चल रहा था। अचानक पीछे से कार्य क्रमांक सीजी 04 एचबी 4804 का चालक तेज व लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए दोनों मोटरसाइकिल को पीछे से ठोकर मार दी। इससे दोनों मोटरसाइकिल चालक गिर गए। दोनों ही मोटरसाइकिल चालक को चोटें आई और उन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट