दुर्ग

बच्ची से रेप, उम्रकैद
24-Mar-2022 12:20 PM
बच्ची से रेप, उम्रकैद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 मार्च।
मासूम के साथ रेप करने वाले आरोपी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी है। अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एफटीसी अविनाश के त्रिपाठी की कोर्ट ने आरोपी को धारा 450 के तहत 7 वर्ष सश्रम कारावास 2000 रुपए अर्थदंड तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 6 के तहत मरते दम तक आजीवन कारावास तथा 5000 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है।

अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक संतोष कसार ने पैरवी की थी। अधिवक्ता संतोष कसार ने बताया कि आरोपी भिलाई का रहने वाला है। पीडि़ता का परिवार भी आरोपी के पड़ोस में ही रहता है। सात वर्षीय मासूम पीडि़ता अपने पिता एवं छोटी बहन के साथ घर में रहती है। वहीं उसकी मां की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। 30 जनवरी 2021 की शाम लगभग 7 बजे मासूम अपने घर पर ही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी रजत भट्टाचार्य (23) पीडि़ता के घर आया और बच्ची को अकेली पाकर उसके साथ रेप किया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

इस घटना की जानकारी बच्ची ने अपने पिता को दी। पिता ने वैशाली नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। श्री कसार ने बताया कि न्यायालय द्वारा बच्ची को 6 लाख 50 हजार रुपए प्रति कर राशि दिलाए जाने की अनुशंसा की गई है।


अन्य पोस्ट