दुर्ग
कलेक्टर के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलनकारी माने
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 मार्च। बघेरा में नए शराब दुकान खोले जाने के विरोध में सैकड़ों महिलाएं व नागरिकों ने कलेक्टोरेट घेरकर विधायक वोरा के खिलाफ की नारेबाजी की।
वार्ड 56 बघेरा नगपुरा कोटनी रोड में जिला प्रशासन द्वारा गुपचुप तरीके से शराब दुकान खोलने की तैयारी के विरोध में वार्डवासी सहित ग्राम कोटनी सहित आसपास के सैकड़ों महिलाए व नागरिको ने पार्षद कुमारी बाई साहू व कोटनी सरपंच मनोज साहू के नेतृत्व में कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए शराब दुकान खोलने की प्रक्रिया तत्काल रोकने की मांग की।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलनकारी महिलाओं को अपना समर्थन देते हुए प्रशासन को चंडी शीतला मंडल की ओर से ज्ञापन सौंपकर किसी भी सूरत में शराब भ_ी नहीं खोलने का दबाव बनाया, जिसके बाद जिलाधिश के आदेश पर सहायक आयुक्त ने शराब दुकान नहीं खुलने की लिखित में घोषणा किया, जिसके बाद आंदोलनकारी लौटे लगभग 2 घंटे चले प्रदर्शन में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे और तपती धूप में आंदोलनकारी डटे रहे।
बघेरा कोटनी रोड मे बाय पास के नीचे प्रशासन द्वारा टीन शेड का स्ट्रकचर बनाकर नए सत्र अप्रैल माह से शराब दुकान खोलने कि तैयारी करने से बघेरा सहित आसपास के ग्रामीण काफी आक्रोशित थे।
भाजपा नेताओं व पदाधिकारी भी महिलाओं के समर्थन में पहुंचकर शराब दुकान नहीं खोलने की मांग करने लगे, इस दौरान विधायक अरुण वोरा के खिलाफ भी जमकर नारे लगे व शराब दुकान खुलने की प्रक्रिया में उनकी संदिग्ध भूमिका पर विरोध जताया गया।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, उपाध्यक्ष संतोष सोनी, कांतिलाल जैन, कांतिलाल बोथरा, जिलामंत्री दिनेश देवांगन, मंडल अध्यक्षगण चंद्रशेखर चंद्राकर, दीपक चोपड़ा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नितेश साहू, पार्षद मनीष साहू, तोमेश साहू, किशोर नायक, भागवत गिरी, गोस्वामी, राकेश साहू, कमलेश्वरी यादव, अनुसुइया साहू, सुकलाल सेन, तुकाराम साहू, मोहन साहू, मनोज नामदेव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व वार्डवासी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश की भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव पूर्व हाथो में गंगाजल लेकर प्रदेश में शराबंदी का वादा किया था किंतु उनके तीन वर्ष के कार्यकाल में शहर में आधा दर्जन स्थानों पर दारू भ_ी व प्रिंपियम शराब दुकानें खुल गई है जिससे शहर में लोग नाराज है और अब शहर के आउटर वार्ड बघेरा जहां कोटनी, नगपुरा सहित दूर दराज के ग्रामीण भी आवगमन करते हुए और इस मुख्य मार्ग में शराब दुकान खोलने की तैयारी से न केवल शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए बल्कि ग्रामीणों को भी आने जाने में तकलीफ होगी और यह क्षेत्र अपराधिक दृष्टि से भी संवेदनशील हो जाएगा से आक्रोशित महिलाओं व नगरिको ने आज मोर्चा खोलते हुए ट्रेक्टरों व अन्य वाहनों में सवार होकर गंज मंडी प्रांगण पहुंचे, जहां एक रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर 2 घंटे जमकर प्रदर्शन किया और महिलाओ ग्रामीणों व भाजपा नेताओं के दबाव मे जिला प्रशासन के अधिकारियों को उक्त परिक्षेत्र में शराब भ_ी नहीं खोले जाने की घोषणा करना पड़ा तत्पश्चात आंदोलनकारी ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर लौटे।
शराब भ_ी खोले जाने के प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन करने वालो में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल महामंत्री विजय ताम्रकार, बंटी चौहान मनहरण देवांगन युवा मोर्चा महामंत्री गौरव,नीलेश अग्रवाल, शुभम साहू शर्मा बानी सोनी, अल्का बाघमार, महिला मोर्चा जिला महामंत्री स्वरूप लता पाण्डेय रुपेश वरी साहू, मंडल अध्यक्ष शीतल जांगिड़,अहिल्या यादव,गीता वर्मा,सुधा सिंह, बसंती गायकवाड़, रीता सिंह, मीनाक्षी महोबिया, नीलू वर्मा, रितेश सोनी चंद्रकांत साहू, प्रकाश ताम्रकार, भूपेंद्र राजपूत, बसंती साहू, कमलेश्वर यादव, अरुण यादव, उमा मैथिल कुमारी यादव, नवीन साहू, देवली साहू, सुशीला ठाकुर, साधना ठाकुर, रेखा बाई, कामिनी ठाकुर, सुमित्रा यादव, कमलेश्वर यादव, चेतना यादव, दुलेश्वरी साहू, धनेश्वरी साहू, पूर्णिमा पटेल, लोकेश्वरी भाई घनश्याम साहू, ललित कुमार ढीमर, रवि साहू, गोलू ठाकुर, कैलाश राजपूत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।