दुर्ग

ट्यूबलर पोल से जगमगाएगी स्टेशन रोड
23-Mar-2022 4:03 PM
ट्यूबलर पोल से जगमगाएगी स्टेशन रोड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 मार्च। 
शिवनाथ  सौन्दर्यीकरण एवं लक्ष्मण झूला के लिए इकलौते मांग करने वाले छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने शहर के शिवनाथ तट में लक्ष्मण झूला निर्माण एवं शिवनाथ सौन्दर्यीकरण निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत कराने पर विधायक श्री अरुण वोरा का आभार मानते हुए धन्यवाद  दिया है।

मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवंविमल तिवारी, दिनेश जैन, तुलसी सोनी ने नगर विधायक अरुण वोरा से मिलकर उनका आभार मानते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है तथा छत्तीसगढ़ मंच की मांग पर पुराना बस स्टैंड से लेकर श्री शिवम माल तक बने मार्ग विभाजक में आकर्षक व जगमग प्रकाश व्यवस्था हेतु ट्यूबलर पोल जल्द से जल्द लगाने का अनुरोध किया है।  

ज्ञात हो कि इसके लिए श्री बोरा ने 3 वर्ष पूर्व से ही 17 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति की जानकारी दी थी लेकिन अब तक इसे अमल में नहीं लाया गया है । विधायक श्री  वोरा ने जल्द ही ट्यूबलर पोल को लगवाने का वादा करते हुए कहा कि जल्द ही स्टेशन रोड की सडक़े रौशनी से जगमगाएगी।
 


अन्य पोस्ट