दुर्ग

राजपूत क्षत्रिय चेतना विकास मंच का होली मिलन, नगाड़ों की थाप पर झूमने मजबूर
23-Mar-2022 3:25 PM
राजपूत क्षत्रिय चेतना विकास मंच का होली मिलन, नगाड़ों की थाप पर झूमने मजबूर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 मार्च।
राजपूत क्षत्रिय चेतना विकास संघ दुर्ग द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज के सभी सदस्य महिला एवं पुरुष पदाधिकारियों द्वारा बढ़ चढक़र हिस्सा लिया गया।
इस अवसर पर कपिल सिंह द्वारा नगाड़ों की थाप में सभी को होली के मस्ती में झूमने पर मजबूर कर दिया, होली के रंग में एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी तथा नगाड़ों के थाप बीच मस्ती में झूमते हुए बधाइयां तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई। मिलन समारोह में महिलाओं द्वारा हाउजी खेला गया तथा गीत संगीत का भी कार्यक्रम अंताक्षरी का आनंद सभी सदस्यों ने मिलकर उठाया।

इस कार्यक्रम में समाज के संरक्षक सीएस ठाकुर राधा ठाकुर शिवेंद्र परिहार समाज के अध्यक्ष अजय सिंह आदेश सिंह कोषाध्यक्ष जगरूप सिंह परिहार विशेष रूप से उपस्थित है इसके साथ ही प्रदीप चौहान बाबा किरण चौहान सत्यनारायण सावित्री सिंह हेम सिंह ज्योति कपिल सिंह रामनिवास सिंह कमलेश ललिता सिंह सुनील मनीषा सिंह चंद्रभान रत्ना सिंह एचके सिंह संतोष सिंह नरेंद्र संध्या सिंह ममता सिंह सौम्या सुकृति हिमानी पलक प्रांजल रितेश हिमांशु रोहन अनामिका विक्रमादित्य सिंह चौहान आयुषी अभिजीत सिंह वरुण सिंह एवं समाज के गणमान्य सदस्यगण उपस्थित है संपूर्ण कार्यक्रम को सूत्रधार विनोद बैस जी थे।


अन्य पोस्ट