दुर्ग

सदस्यता अभियान को लेकर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक
23-Mar-2022 3:24 PM
सदस्यता अभियान को लेकर मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 मार्च।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के प्रवक्ता  संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद के द्वारा आज राजीव भवन में सुबह 10 बजे को डिजीटल सदस्यता अभियान एवं ऑफ लाईन सदस्यता अभियान के विषय को लेकर अति आवश्यक बैठक पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष गया पटेल की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों को एवं उपस्थित अध्यक्ष को जानकारी देते हुए बताया कि मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अलताफ अहमद ने बताया कि कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के व्दा्रा डिजीटल एवं ऑफ लाईन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें दुर्ग शहर में पॉच ब्लॉक में चल रहे सदस्यता अभियान में सबसे ज्यादा सदस्य मध्य ब्लॉलक कांग्रेस कमेटी के द्वारा बनाया गया हैं, मध्यस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के व्दालरा डिजीटल सदस्याता ऑनलाईन के माध्यबम से 3500 सदस्या तथा आफलाईन बुक के माध्यतम से 60 बुक में भरा गया। जिसमें मुख्यम नामांकनकर्ता हेमंत तिवारी 1500, अलताफ अहमद 911 एवं संदीप श्रीवास्तव के द्वारा 178 डिजीटल सदस्य बनाए गये है । जो कि सभी ब्लॉ?को में सबसे ज्या दा हैं। इस तरह से मध्य  ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के द्वारा निष्ठापूर्वक व ईमानदारी से कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।

कांग्रेसजनों को छग राज्य पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यंक्ष आरएन वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल, व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधेश्याम शर्मा ने भी संबोधित किया।
आवश्यक बैठक में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, महामंत्री हेमंत तिवारी, संदीप श्रीवास्तंव, भोला महोबिया, गणेश सोनी, मीना मानिकपुरी, फिरोज खान, तनिस्क पाटनी, पार्वती शेण्डेे, जगमोहन ढीमर, फतेह सिंह भाटिया, रफीक खान, श्रद्धा सोनी, हरीश पटेल, थानेश्वनर साहू, बृजमोहन तिवारी, विशाल महानंद, चन्द्र प्रकाश जैन, समय लाल साहू, बिन्दु सिंह राजपूत, माधुरी सोनी, निरूपमा, प्रीति साहू, शकुनढीमर, सरिता ताम्रकार, अबरार पुवांर दीप शिखा,अमोल जैन, पाशी अली, मुकेश राठी सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।


अन्य पोस्ट