दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 मार्च। नगर पालिक पालिक सीमा क्षेत्रान्तर्गत महिला बाल विकास विभाग दुर्ग छग द्वारा आयोजित, मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के विवाह में 22 मार्च 22 को 28 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें कल भी होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम। महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजनाओं में विवाह हुआ। दुर्ग शहरी में आदित्य नगर कुशाभाउ ठाकरे भवन में 28 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे।
इन्हें विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने आशीर्वाद दिया तथा इनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने नव दंपति को आर्शीवाद देते हुए कहा कि आप लोग के जीवन का सुखद क्षण है। आप लोगों के इस सुंदर क्षण में आप लोगो के बीच उपस्थित होने में हमें भी सुख का अनुभव हो रहा है। यह बहुत ही बेहतर योजना है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में विवाह हो रहा है।
इस अवसर पर महिला बाल विकास प्रभारी जमुना साहू,परियोजना अधिकारी रचिता नायडू, श्रद्धा सोनी, बृजलाल पटेल, प्रकाश जोशी, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव के अलावा बड़ी संख्या में अन्य उपस्थित थे।