दुर्ग
पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन
23-Mar-2022 2:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उतई, 23 मार्च। ग्राम बोरीडीह निवासी वेद नारायण साहू ने अपने परिजनों एवं इष्ट मित्रों के साथ विभिन्न प्रजातियों के 101 पौधे रोपित कर अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाया। श्री साहू एवं उनके परिजन पूर्व में भी इस तरह विभिन्न मौकों पर पौधरोपण करते रहे हैं यहां यह बताना लाजिमी है कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही हितवा संगवारी नामक संस्था क्षेत्र में लोगों को जागरूक कर जन्मदिन एवं विभिन्न मांगलिक अवसरों पर पौधरोपण करने संदेश देने का कार्य रही, जिससे प्रेरित होकर अब अन्य लोग भी विभिन्न मांगलिक अवसरों पर पौधरोपण कर रहे हैं वेदनारायण के जन्मदिन पर पौधरोपण के दौरान क्षेत्र के जनपद सदस्य राकेश हिरवानी, भाजपा नेता ललित चंद्राकर, गुलाब साहू, राजू शर्मा, दीपक यादव एवं परिवार के सदस्य मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे