दुर्ग

ननि एल्डरमेन ने लगाई बूस्टर डोज
22-Mar-2022 4:39 PM
ननि एल्डरमेन ने लगाई बूस्टर डोज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 मार्च।
कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन सबसे जरूरी है। 60 साल से अधिक उम्र के जिन लोगों ने वैक्सीन लगवा रखी है उन्हें बूस्टर शॉट भी दिया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम एल्डरमेन दुर्ग रत्ना नारमदेव ने लगाया।  कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों को बूस्टर शॉट लगाया जा रहा है। वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों को ये डोज दी जा रही है, हालांकि अभी सिर्फ 60 साल से अधिक आयु के लोगों, हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को ही बूस्टर शॉट दिया जा रहा है, जो लोग बूस्टर डोज ले रहे हैं उन्हें कई और बातों का भी ध्यान रखना जरूरी है। बूस्टर डोज लेने के लिए आपके वैक्सीन की सेकेंड डोज और बूस्टर के बीच 9 महीने का गैप होना जरूरी है।
 


अन्य पोस्ट