दुर्ग
इंडियन कॉफी हाउस में 5 जुआरी पकड़ाए, देर रात मैनेजर की तत्परता से त्वरित कार्रवाई
21-Mar-2022 3:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 21 मार्च। मोहन नगर पुलिस ने कल देर रात स्टेशन के सामने स्थित इंडियन कॉफी हाउस में छापा मारा और 5 जुआरियों को यहां के एक क़मरे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 37 हजार रुपए जब्त हुए हैं। उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
सीएसपी दुर्ग के नेतृत्व में थाना मोहन नगर पुलिस की इस कार्रवाई में इंडियन काफी हाउस के मैनेजर की तत्परता से त्वरित कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपी विक्की जसवानी (32 वर्ष)हरि नगर दुर्ग, दीपक रत्नानी (40 वर्ष)सिंधी कालोनी दुर्ग, श्याम भावनानी (45 वर्ष) संतराबाड़ी दुर्ग, रितेश मंगलानी (40 वर्ष) सिंधी कॉलोनी दुर्ग, स्वप्निल जैन (45 वर्ष) निवासी संतराबाडी़ दुर्ग को गिरफ्तार किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे



