दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21मार्च। जिला प्रशासन द्वारा बघेरा में नई शराब दुकान खोलने की तैयारी, विरोध में भूपेश सरकार के खिलाफ वार्डवासी व ग्रामीण लामबंद मंगलवार को रैली निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन।
शराब बंदी के लिए हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाने वाले भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार मे किस तरह शराब दुकान बढ़ रहा है इसका ताजा उदाहरण बघेरा में देखने को मिल रहा है, जहां प्रशासन द्वारा नए सत्र अप्रैल से नई शराब दुकान खोलने की तैयारी है, जिसके विरोध में ना केवल वार्डवासी बल्कि समीपस्थ वार्ड के लोग व ग्रामीण भी लामबंद हो गए हैं और वे सभी हर हाल में शराब भट्टी खोलने से रोकने एकजुट होकर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं और इसकी शुरवात मंगलवार 22 मार्च को रैली निकालकर कलेक्टर जनदर्शन में ज्ञापन सौंपकर करेंगे।
इस संबंध में वार्ड पार्षद कुमारी बाई साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि बघेरा वार्ड 56 कोटनी नगपुरा मार्ग में बाईपास रोड के नीचे प्रशासन द्वारा गुपचुप तरीके से शराब भट्टी खोलने की पूरी तैयारी कर ली गई है, जिसके लिए टीने का शेड वाला रेडीमेड स्ट्रक्चर बनाया जा चुका है और 1 अप्रैल से उक्त दुकान की शुरुआत की जानी है और इसके लिए बकायदा निगम के स्वास्थ्य विभाग प्रभारी हमीद खोखर द्वारा जमीन भी उपलब्ध कराई गई है, जिसके कारण वार्ड वासियों व ग्रामीणों सरकार प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है और वे जोरदार विरोध करने की तैयारी कर रहे हैं और मंगलवार 22 मार्च को बड़ी संख्या में लोग रैली निकालकर कलेक्टर जनदर्शन में शराब भट्टी खोलने का विरोध दर्ज कराएंगे।
इस मामले को लेकर जिला भाजपा मंत्री दिनेश देवांगन ने भूपेश सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाने वाले इस कांग्रेस सरकार में शराबबंदी करना तो दूर लोगों को अब घर बैठे शराब डिलीवरी कर रही है जो कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ पहला राज्य हैं जहा राशन नहीं बल्कि दारू सप्लाई होती है और शहर में विधायक अरुण वोरा के संरक्षण में 3 साल के कार्यकाल में आधा दर्जन से अधिक नई शराब भ_ी है व प्रीमियम दुकाने खोले जा चुके हैं।
इस प्रकार से चुनाव के समय किए गए अपने घोषणापत्र के वादों के विपरीत सरकार व उनके विधायक काम कर रहे हैं, जिससे जनता अब खासा आक्रोशित है और बघेरा में मुख्य मार्ग पर खोली जा रही हैं शराब दुकान का विरोध करने भारतीय जनता पार्टी भी खुलकर जनता के साथ खड़ी होगी।
जिला मंत्री ने दिनेश देवांगन ने आगे कहा कि यह जनता कि दुर्भाग्य है कि एक तरफ कांग्रेस की सरकार शराबबंदी के लिए बड़ी-बड़ी बातें किया और लोगों को ठगते हुए उनके साथ विश्वासघात कर जगह जगह शराब दुकान खोल रही है, जिसमें शहर के मुख्य मार्ग व भीड़भाड़ वाला क्षेत्र ग्रीन चौक में दारु भ_ी, बस स्टैंड में प्रीमियम शराब दुकान, धमधा नाका बोगदा बायपास पुल के पास नई शराब दुकान पद्मनाभपुर में प्रीमियम शराब दुकान और अब बघेरा बाईपास रोड के नीचे जहां पर प्रसिद्ध बगदाई माता मंदिर है उक्त मार्ग में प्रतिदिन नगपुरा कोटनी खैरागढ़ तरफ से सैकड़ों लोग प्रतिदिन दुर्ग की ओर आवागमन करते हैं, यहां सडक़ के बीचो-बीच किनारे में दारू दुकान खोलना ना केवल बघेरा नगपुरा ग्रामवासी के लिए बड़ा तकलीफ देय होगी, बल्कि आसपास के वार्ड गयानगर नयापारा राजीव नगर के लोगों को भी इससे परेशानी होगी।
किंतु जिस प्रकार से पूर्व विधायक वोरा के खासम खास समर्थक निगम के पार्षद द्वारा दारु भट्टी खोलने के लिए अपनी जमीन उपलब्ध कराए गए हैं, उससे साबित होता है कि सरकार व कांग्रेसी शराब के कारोबार में लिप्त है और जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर उनको नशे का आदी बना रहे है।