दुर्ग

एथलेटिक्स स्पर्धा, खेलगांव पुरई के 3 खिलाडिय़ों ने जीते 6 गोल्ड
17-Mar-2022 4:18 PM
एथलेटिक्स स्पर्धा, खेलगांव पुरई के 3 खिलाडिय़ों ने जीते 6 गोल्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 17 मार्च। 12वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता गत दिनों स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम कोटा रायपुर में हुई, जिसमें फ्लोटिंग विंग्स स्पोर्ट्स एकेडमी खेलगांव पुरई के 3 खिलाडिय़ों ने 6 गोल्ड मेडल प्राप्त किये।

स्पर्धा में सागर सरसुधे ने 3 गोल्ड मेडल जीते, बिस्मत निषाद 2 गोल्ड मैडल और प्रमोद जैन 1 गोल्ड मेडल प्राप्त किये।

इस उपलब्धि पर क्लब के अध्यक्ष उमा रिगरी, उपाध्यक्ष यमेश नारंग, सचिव ओम कुमार ओझा, सहसचिव शीतला ठाकुर, कोषाध्यक्ष देवला भारती, राकेश सेन, यशवंत यादव, भोजराज साहू, दिनेश सिंह, जैत राम पटेल, तिलेश्वर यादव, धनऊ राम कोसरे, अशोक रिगरी, नरेश साहू, ओंकारेश्वर साहू, स्नेहा डहरिया, मोनेश पटेल, मौसमी बंजारे, वैशाली बंजारे, पूजा सरसुधे ने इस उपलब्धि पर बधाई दी।


अन्य पोस्ट