दुर्ग

घर के सामने खड़ी वैन को लगा दी आग
16-Mar-2022 1:49 PM
घर के सामने खड़ी वैन को लगा दी आग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 16 मार्च।
घर के सामने सडक़ किनारे खड़ी वैन को अज्ञात लोगों ने देर आग लगा दी। आगजनी बाद टायर फटने की आवाज से कार मालिक घर से बाहर आया, तो उसकी वैन जल रही थी। रात ढाई बजे हुई इस घटना की रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है।
पुलिस ने बताया कि संतोषीपारा सतनाम भवन के पास आंगनबाड़ी के पीछे कैम्प-2 निवासी जैकब राय (24 वर्ष) की वैन सीजी 11 जेडडी 0357 को घर के सामने आम रोड के किनारे खड़ी किया था। रात करीब 2:30 बजे उसे टायर फटने की आवाज आई तो वह नींद से उठा और घर के बाहर निकलकर देखा तो उसकी वैन जल रही थी।

जैकब ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति कार को जान बूझकर आग लगाकर नुकसान किया है। मोहल्ले के मनसा मारकंडेय, मोनू सतनामी एवं आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, परंतु तब तक वैन जल कर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। छावनी पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 435 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तफ्तीश में लिया है।
 


अन्य पोस्ट