दुर्ग

समाज में शिक्षा पर हो बल-नारद
15-Mar-2022 5:02 PM
समाज में शिक्षा पर हो बल-नारद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 15 मार्च। 
झेरिया सेन समाज रानी तराई परिक्षेत्र की वार्षिक आम बैठक सामुदायिक भवन रानीतराई में रखी गयी।
बैठक में सामाजिक विकास पर परिचर्चा एवम वार्षिक लेखा जोखा, साथ अन्य सामाजिक प्रकरणों पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ताओं में तुलसी सेन, ललित सेन, जनार्दन सेन, नारद सेन ने सामाजिक गतिविधियों एवम समाज में व्याप्त कुरीतियों के बारे में चर्चा कर उसके निराकरण पर विचार कर समाज को एक शुत्र में बंधने आव्हान किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता नारद सेन समाज में शिक्षा पर बल देते हुवे नारद सेन ने कहा कि चाहे लडक़ा हो या लडक़ी सभी को उनके कौशल के अनुसार पालक उन्हें शिक्षा प्रदान करने यथोचित सहयोग करे शिक्षा से ही संस्कार मिलती है, शिक्षित समाज ही सर्वागीण विकास करता है।
 


अन्य पोस्ट