दुर्ग
नपाध्यक्ष ने किया छात्राओं को साइकिल वितरित
15-Mar-2022 3:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 15 मार्च। शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कक्षा नवमीं की हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम के 93 छात्राओं को सोमवार को सरस्वती निशुल्क सायकल योजना के अंतर्गत साइकिल का वितरण किया गया।
साइकिल का वितरण नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने किया। छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने अधिक परिश्रम करने और अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उचित स्थान और पद प्राप्त करने हेतु प्रेरित तथा प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर के रवि कुमार उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद, वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद ओम नारायण वर्मा, पार्षद मनहरण यादव, प्रमोद सिंह राजपूत, भोला साहू, कुंदन यादव, निलेश देवांगन, प्राचार्या लता रघुकुमार तथा समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे