दुर्ग

जल जीवन मिशन हेतु जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त
12-Mar-2022 6:44 PM
जल जीवन मिशन हेतु जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त

दुर्ग, 12 मार्च।  जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यो का सतत् निगरानी एवं निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है।
जिसमें सुश्री नुपुर राशि पन्ना, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, दुर्ग को दुर्ग विकासखंड में खपरी (कु.), अरसनारा, भेड़सर, कुटेलाभाठा, बासीन ढ़ाबा, जेवरा डांडेसरा, बोरई, झेंझरी, गनियारी (डा.), भटगांव हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार  श्री मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर, दुर्ग को बोरिगारका, खोपली,चिरपोटी,मंचादुर, कातरो , उमरपोटी, घुघसीड़ीह, पउवारा, कोकडी, मातरोड़ीह, रिसामा।  श्री आर.के.कुर्रे, जिला रोजगार अधिकारी, दुर्ग को चिंगरी, जंजगिरी, कोनारी, भनपुरी, मोहलई, आलबरस, अंडा, कोटनी, निकुम, मतवारी ,भरदा, विनायकपुर हेतु नियुक्त किया गया है।
 


अन्य पोस्ट