दुर्ग

महिला दिवस को यादगार बनाने मनीषा-सपन ने की नेत्रदान घोषणा
10-Mar-2022 3:37 PM
महिला दिवस को यादगार बनाने मनीषा-सपन ने की नेत्रदान घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 मार्च । 
महिला दिवस को यादगार बनाने मनीषा एवं उनके पति सपन नेत्रदान की घोषणा की।
सपन जैन वर्धमान साड़ी गाँधी चौक के संचालक हैं , मनीषा जैन ने अपने पुत्र मिलय, सवेंद व पुत्री अदिति जैन की उपस्थिति में नेत्रदान की घोसणा की ताकि बच्चों को  भी समाज के प्रति उनके दायित्व का आभास हो नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों ने जैन दम्पति को बधाई दी व प्रशस्ति पत्र दे सम्मानित किया।

दैनिक चिंतक प्रेस के पूर्व कम्पोजर  संतराबाड़ी निवासी शिव कुमार बनवासी  ने अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,हरमन दुलाई,सुरेश जैन को सौंपी, पूर्व में देहदान की घोषणा कर चुके सदऊ राम साहू देहदान की वसीयत के साक्षी बने श्री बनवासी ने कहा उनके मित्र  सदऊ राम साहू ने उन्हें देहदान हेतु प्रेरित किया व देहदान का महत्व समझाया। नवदृष्टि   फाउंडेशन  के सदस्य राज आढ़तिया ने कहा विश्व महिला दिवस के अवसर पर हमारी संस्था द्वारा जिला चिकित्सालय में महिलाओं द्वारा रक्तदान शिविर में सहयोग किया व नेत्रदान तथा देहदान की घोषणा कर विश्व महिला दिवस को सार्थक किया।

हरमन दुलाई ने कहा विश्व महिला दिवस  हो या अन्य विशेष दिवस हमारी संस्था का उद्देश्य हमेशा लोगों को नेत्रदान व देहदान हेतु जागरूक करना ही होता है अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना ही हमारा प्रयास है।
नवदृष्टि फाउंडेशन के अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, सूरज साहू, हरमन दुलई, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, सत्येंद्र राजपूत, विकास जायसवाल, पियूष मालवीय, मुकेश राठी, संतोष राजपुरोहित, किरण भंडारी, चेतन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, सुरेश जैन, आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, अभय माहेश्वरी, प्रफुल्ल जोशी, मनीष जोशी, प्रसाद राव, संतोष रत्नानी  दीपक बंसल ने श्री मनीषा जैन, श्री सपन जैन को व शिव कुमार बनवासी को साधुवाद दिया व उज्जवल भविष्य की कामना की
 


अन्य पोस्ट