दुर्ग

पुरानी पेंशन बहाल, महापौर नीरज ने सीएम का जताया आभार
10-Mar-2022 3:35 PM
पुरानी पेंशन बहाल, महापौर नीरज ने सीएम का जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाईनगर, 10 मार्च।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को विधानसभा में पुरानी पेंशन योजना बहाली की घोषणा की। जिससे नगरीय निकाय के अधिकारी, कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस निर्णय से अब तक सीपीएस के दायरे में रहे अधिकारी-कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। अधिकारी/कर्मचारियों की यह चिंता मुख्यमंत्री ने दूर कर दी है, हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

महापौर नीरज पाल ने विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री से प्रत्यक्ष भेट कर उन्हें नगरीय निकाय अधिकारी/कर्मचारियों की ओर से गुलदस्ता भेंट कर पुरानी पेशन बहाली के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। महापौर श्री पाल ने भिलाई निगम के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं भी दी।

महापौर नीरज पाल ने कहा कि नगरीय निकायों के लिए मोर जमीन मोर मकान एवं मोर मकान मोर चिन्हारी के लिए 450 सौ करोड़ का प्रावधान। नगरीय निकायों के संपत्ति का ऑफसेट मूल्य कलेक्टर गाइडलाइन में निर्धारित दर से 30 फीसदी कम करने की घोषणा। जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को बजट प्रावधान में मुख्यमंत्री जी ने रखा है।

छत्तीसगढ़ राज्य की करोड़ों जनता के भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी बेहतरी के लिए छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री ने आज बड़ा तोहफा दिया है। कोविड जैसे कठिन परिस्थितियों से उबरकर सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया गया है जिससे छत्तीसगढ़ विकास की ओर और अग्रसर होगा।


अन्य पोस्ट