दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 मार्च। सरयूपारीण ब्राम्हण समाज महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुमन पांडे द्वारा द्वारा 8 मार्च महिला दिवस के उपलक्ष में महिला सम्मान समारोह के साथ-साथ होली मिलन का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सुमन पांडे ने स्वागत भाषण के साथ अपने उद्बोधन में महिलाओं के लिए हर साल सांस्कृतिक एवं रोजगार मुखी कार्य एवं बेहतर से बेहतर शिक्षा के लिए कार्य करते रहने की बात कही।
विभिन्न समाज के महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्षों ने अपने विचार रखे। अध्यक्ष कमल नारायण शर्मा ने सबको कार्यक्रम की बधाई दी। अखंड ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष आशा शुक्ला भारती शर्मा ने शक्ति स्वरूपा महिलाओं के मातृ स्वरूप शक्ति की विवेचना की सर्वब्राह्मण समाज के कार्यकारिणी अध्यक्ष मंजरी दुबे ने महिला को सभी शक्ति से ऊपर बताते हुए अपने समाज में किए हुए कार्यों का ब्यौरा दिया। कर्मा समाज की अध्यक्ष यमला साहू एवं रागिनी ने महिला दिवस की सार्थकता पर चर्चा की।
सम्मान समारोह में शक्ति के सम्मान के लिए रानी लक्ष्मीबाई बनी । नारायणी एवं मां काली बनी अंजू पांडे जिन्होंने शक्ति स्वरूपा सभी सम्मानित हुए रत्ना नारमदेव का समाज में बहुत योगदान है एवं एल्डरमैन रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
मीना पांडे, पुष्पा तिवारी,शैल किरण शुक्ला, मनीषा दुबे ने मोमेंटो और श्रीफल से सबका स मान किया। प्रीति राहुल दुबे, गोदावरी पांडे मंच संचालन बहुत ही सुव्यवस्थित तूलिका एवं गीतांजलि तिवारी ने की हल्दी कुमकुम एवं स मान पगड़ी शिरिन पांडे वंदना ने भेंट की.