दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 मार्च। वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास एवं आम जनता की भावनाओं के अनुरूप ऐसा बजट आज तक कभी किसी राज्य में प्रस्तुत नहीं किया गया।
बजट में गरीब, मजदूर, किसान, महिला, मध्यवर्ग, युवा, बेरोजगार, कर्मचारी, संस्कृति एवं धरोहर सभी के संरक्षण एवं सशक्तिकरण का प्रावधान रखा गया है। मु यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने जो कहा वो कर के दिखाया है। छत्तीसगढ़ के नए विकास मॉडल की चर्चा पूरे देश मे फैल रही है।
अन्नदाता किसानों का खेती के प्रति रुझान लौटना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। भूमिहीन कृषि मजदूरों को 6 हजार की जगह 7 हजार रु प्रतिवर्ष दिए जाने का निर्णय सराहनीय है। साथ ही इस वर्ग में देवस्थल में पूजा करने वाले व्यक्तियों को भी लाभान्वित करने का निर्णय ऐतिहासिक है। गौठानों को महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने एवं बजट में उन्नत अधोसंरचना एवं बुनियादी सुविधाओं हेतु 600 करोड़ का प्रावधान करने के निर्णय की तुलना किसी पूर्ववर्ती योजना से नहीं कि जा सकती। 15 वर्षों तक सिर्फ राज सत्ता का सुख भोगने वालों के लिए यह पचा पाना मुश्किल है।
छत्तीसगढ़वासियों के सपनों का बजट- राजेंद्र

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने छत्तीसगढ़ के मु यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज पेश किये गए बजट को जनहित के मद्देनजर ऐतिहासिक बजट बताया है। राजेंद्र ने कहा कि बजट में जहां ग्राम से लेकर शहर के विकास का विजन है, वहीं आम जनता, अधिकारी, कर्मचारी, किसान, मजदूर वर्ग के लिए शानदार योजनाओं का प्रावधान किया गया है। बजट घोषणाओं से हर वर्ग को राहत मिलेगी। राजेंद्र ने कहा कि पुरानी पेशन योजना लागू करने से पूरे प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। इस योजना से लाखों परिवारों को राहत मिली है। इस घोषणा से पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है। इसी तरह विधायक निधि की राशि दो करोड़ से बढ़ाकर चार करोड़ की गई है। इससे हर विधानसभा क्षेत्रों का विकास होगा। ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना गांव में खदान शुरू नहीं होने की घोषणा और इसी तरह सरपंचों का भत्ता प्रतिमाह दो हजार से बढ़ाकर 4000 करने से पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
ऐतिहासिक बजट- जितेन्द्र

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए घोषणा की है। जिससे सभी वर्ग में राहत और हर्ष का माहौल है। बजट में विकास की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया गया है और विधायक निधि में बढ़ोत्तरी सहित पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय बढ़ा कर उन्हें संतुष्ट किया गया है। किसानों के लिए किसान निधि सहित बिजली कनेक्शन और अन्य प्रावधान कर सरकार ने अपनी घोषणा के अनुरूप कार्य करने की मंशा जाहिर की है।
सभी वर्ग को ध्यान में रखा- राजू भाटिया

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजू भाटिया ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि जिन वायदों को लेकर कांग्रेस सत्ता में आई थी, इस बजट में उन वायदों को पूरा करने का उल्लेख है। उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्ग को ध्यान में रखकर उनके लिए कुछ न कुछ प्रावधान किया गया है, जिससे कहा जा सकता है कि यह बजट सभी वर्ग को संतुष्ट और राहत देने वाला बजट है।
विकासोन्मुखी- आरएन वर्मा

राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आर एन वर्मा ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हर वर्ग हर समाज को विकास की मु य धारा से जोडऩे वाला समावेशी और विकासोन्मुखी बजट मु यमंत्री भूपेश बघेल ने पेश किया है।
जहां एक ओर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में तमाम वनोपज और कृषि उत्पादों की सरकारी खरीदी कर लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा, वहीं दूसरी ओर महिला स्व सहायता समूहों को उनके द्वारा निर्मित शिल्प व उत्पादों को राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बढ़ाई, जिससे छत्तीसगढ़ में राजस्व बढ़ा। बजट में पुरानी पेंशन योजना लागू कर कर्मचारियों व अधिकारियों को राहत दी है। राजीव न्याय योजना की राशि में बढ़ोत्तरी भी सराहनीय है।