दुर्ग
बच्चे को झूला झूलने से मना करने पर डंडे से वार
09-Mar-2022 3:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 9 मार्च । झूला झुलाने से मना करने पर गुस्साए आरोपी ने प्रार्थी के साथ मारपीट करते हुए डंडे से सिर पर वार कर दिया। इससे प्रार्थी के सिर व अन्य हिस्से में चोट आई। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि साईं मंदिर के पीछे कसारीडीह निवासी प्रेमप्रकाश साहू हाट बाजार में झूला लगाने का काम करता है। सिविल लाइन स्थित गोंडवाना भवन में प्रार्थी प्रेम प्रकाश ने झूला लगाने का काम किया था। 6 मार्च की रात लगभग 11 बजे झूले को बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और प्रार्थी से कहा कि मेरे परिवार के एक बच्चे को तूने झूलने से मना किया है। मैं तुझे देख लूंगा, कहते हुए गाली गलौज की एवं उसके बाद मारपीट प्रारंभ कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे