दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 मार्च। नगर पालिक निगम-राज्य शासन के आदेशनुसार और नगर पालिक निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर शहर सीमा क्षेत्र अंतर्गत छूटे हुए लोगों को राशन कार्ड एपीएल एवं बीपीएल परिवारों का राशन कार्ड बनाया जा रहा है। वार्डों में शिविर का पुन: आयोजन किया गया है हितग्राही इसका लाभ उठा रहे है। लोगों को राशन कार्ड बनवाने एवं पेंडिंग राशन कार्ड का निराकरण कराने के लिए हितग्राही आवदेन लेकर अपने नजदीकी वार्ड के शिविर में पहुँच रहे है।
ओबीसी सर्वे में छूटे लोग का भी शिविर में आवेदन स्वीकार किए जा रहे है आयुक्त हरेश मंडावी ने अपील की है कि राशन कार्ड शिविर सोमवार 7 मार्च से 9 मार्च तक अंतिम मौका है, शासन की महत्वपूर्ण योजनाओ का लाभ लेने के लिए सभी परिवार के पास राशन कार्ड होना चाहिए, छुटे हुए लोग एपीएल एवं बीपीएल राशन कार्ड बनाने हेतु लगाये गये शिविर में अवश्य पहुँचे। उसके बाद हितग्राहियो को निगम कार्यलय आकर आवेदन देना होगा, इस हेतु शिविर का लाभ अवश्य उठावे, प्रत्येक परिवार का एपीएल राशनकार्ड बनाने का लक्ष्य है। आवेदनों की नियमित समीक्षा के तहत भौतिक सत्यापन एवं पात्रता की जांच कर आगामी कार्यवाही की जाएगी। राशन कार्ड बनाने के 7 लिए तथा लंबित आवेदन का शीघ्र निराकरण करने के साथ ही शिविर में नया एपीएल व बीपीएल राशनकार्ड बनवाने शिविर में लोग पहुँच रहे हैं।
इन वार्ड में होगा शिविर- 30, 31, 32, 33, दिगम्बर जैन मंदिर,34, 35, 36, 37, 38, मोहन बाल मंदिर गंजपारा,39 40 41, 42,43,44,कसारीडीह, 45,46,47,48 प्राथमिक शाला विवेकानंद सभागार, 49, 50, 51, 52 शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी, 53,54,शासकीय प्राथमिक शाला पोटिया,55,शास,प्राथमिक शाला के अलावा पुलगांव, 57,78 शासकीय प्राथमिक शाला उरला में पहुंचकर छुटे हुए परिवार अपना राशन कार्ड आवेदन देकर बनवा सकते है।