दुर्ग

नए सीएमएचओ का कर्मचारी संघ ने किया स्वागत
06-Mar-2022 3:20 PM
नए सीएमएचओ का कर्मचारी संघ ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 मार्च।
जिले  के नए मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी मेश्राम ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल उनके कार्यभार ग्रहण करने पर  उनका तथा पूर्व सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर का स्वागत  किया।

इस अवसर पर संघ के कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष वीएस राव ने कहा कि जिस तरह से विगत 4 वर्षों में पुराने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने कर्मचारी हितों में तत्काल कार्यवाही कर सभी को राहत दिए। किसी भी अधिकारी कर्मचारी को विगत 4 सालों में कोरोना जैसे गंभीर संकट काल में लड़ते हुए सभी को बगैर तकलीफ दिए सब के साथ मिलकर कार्य  किए। उसी तरीके से हम लोग नए मु य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी मेश्राम से अपेक्षा करते है कि सभी अधिकारी कर्मचारियों के साथ इसी तरीके से अच्छा व्यवहार करते हुए शासन के कार्यों को पूर्ण  करेंगे।

 मुख्य अतिथि की आसंदी से डॉ. जेपी मेश्राम  ने कहा कि मेरे कार्यकाल में मेरे किसी अधिकारी एवं कर्मचारियों को कोई भी तकलीफ नहीं होगी न उनका कोई भी कार्य लंबित नहीं रहेगा। समयावधि में पूर्ण किया जाएगा बशर्ते शासकीय कार्यों का निर्वहन सभी लोग पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करें।

कार्यक्रम का मंच संचालन वीएस राव ने किया। उनके साथ प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रांत अध्यक्ष डॉ. सीवीएस बंजारे, डॉ. संजय बाल बेंद्रे, जिला अध्यक्ष डॉ. विनीता  धुर्वे, उपाध्यक्ष डॉ. सतीश  मेश्राम, डीएचओ डॉ. शुभम सावंत, डॉ. अनिल शुक्ला, एनएचएम के प्रदेश अध्यक्ष लकी दुबे, एनएचएम प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव, डीपीएम पद्माकर  शिंदे, सीपीएम संजीव दुबे, तुषार वर्मा, नीलमणि नायक, डॉ. सोनल सिंह, डॉ. मोहित मजूमदार, डॉ. रश्मि भोसले, डॉ. प्रज्ञा, डॉ. अर्चना चौहान, अंकिता सिंह, डीटीसी विजय प्रकाश मिश्रा, प्रिया देशमुख, खुशबू सोनी, अनवर, चंद्र शंकर,एन आर मानकर, शेखर मानकर, विजेंद्र, शीतल सोनी, विवेक कापरे, समरेश पटेरिया आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट