दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 मार्च । एक ह ते में दो हादसों में 6 लोगों की मौत के बाद भी प्रशासन का जि मेदार अमला अभी तक जागा नहीं है। पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। व्यवस्था दुरुस्त करने की दिशा में कोई ठोस काम करने की बजाय प्रशासनिक अमले ने मौन साध लिया है। हाल ही में विधायक अरुण वोरा ने यातायात व्यवस्था सुधारने और एक्सीडेंट रोकने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए थे।
दो दुर्घटनाओं में 6 लोगों की मौत से व्यथित वोरा ने एक बार फिर कहा है कि नगर निगम, पीडब्लूडी, सेतु विभाग और यातायात विभाग के अफसर आपसी समन्वय के माध्यम से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में ठोस प्रयास करें। वोरा ने कहा कि इन हादसों में हुई मौतों के कारण स्तब्ध हैं। सुरक्षित यातायात के लिए जि मेदार अफसर पूरी गंभीरता से प्लान तैयार करें और प्लान का क्रियान्वयन भी करें। शहरवासियों को सुरक्षित रूप से आवागमन करने की सुविधा मुहैया कराना प्रशासन का काम है।
यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए जि मेदार विभागों के अफसर इस दिशा में तत्काल काम शुरू करें और यातायात व्यवस्था को चाक चौबंद करें। जिन प्रमुख सडक़ों पर डिवाइडर का निर्माण नहीं हुआ है, वहां डिवाइडर बनाना जरूरी है। डिवाइडर बनने से यातायात नियंत्रित रहता है। जीई रोड पर प्रकाश व्यवस्था का बुरा हाल है। सडक़ उन्नयन कार्य के कारण पोल हटाने से सडक़ों पर अंधेरा है।
विभागीय अफसरों को प्रकाश व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देशों के बावजूद काम बेहद ढिलाई से हो रहा है। ओवरब्रिज के दोनों ओर पैरापेट वाल के ऊपर लोहे की जाली लगाने के बाद विभाग के अफसरों ने कभी दोबारा झांककर तक नहीं देखा। पैरापेट वाल पर लगे जालियों के सपोर्ट कितने मजबूत है, कहीं इनके गिरने का खतरा तो नहीं है, जैसी आशंकाओं के कारण ओवरब्रिज के नीचे दुकानों, आवाजाही करने वाले लोगों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
पूरे शहर में बेशुमार वैध-अवैध होर्डिंग लगाए गए हैं। बड़े होर्डिंग के अलावा बिजली के पोल, डिवाइडर पर छोटे पोस्टर और होर्डिंग की भी भरमार है। इन्हें हटाना जरूरी है। व्यवस्थित तरीके से सुरक्षा का ध्यान रखते हुए होर्डिंग लगाना आवश्यक है। अंडर ब्रिज का निर्माण कई साल से कछुआचाल से चल रहा है। शहर में वाहनों की सं या में इजाफा होने के साथ ट्रैफिक नियंत्रित करने ओवरब्रिज के साथ अंडर ब्रिज का निर्माण भी तत्काल किया जाना चाहिए।