दुर्ग
भाजपा ने गिरफ्तारी की मांग लेकर कलेक्टोरेट घेरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 मार्च। नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे आवासहीन गरीबों के लिए पक्के मकान देने की सबसे बड़ी योजना प्रधानमंत्री आवास पर अब कांग्रेसियों ने डाका डालना शुरू कर दिया है। जिसका ताजा उदाहरण आज दुर्ग निगम द्वारा वार्ड 34 सरस्वती नगर में देखने को मिला। जहां बनाए गए 522 मकानों में जबरदस्ती कब्जा कराने पूर्व पार्षद व महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर तथा निगम के एल्डरमैन जगमोहन ढीमर ने खुलेआम नियम कानून को ताक में रखकर गरीबों को मकान दिलाने का लालच देकर उनके आड़ में अपने कांग्रेस समर्थकों को कब्जा कराने नए बने आवास का सरकारी ताला तुड़वाकर कब्जा कराया। जिसके विरोध में आक्रोशित जिला भाजपा नेताओं व पार्षदों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कांग्रेस सरकार व विधायक अरुण वोरा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपकर पीएम आवास में कब्जा कराने वाले कांग्रेस नेताओं पर एफआईदर्ज कर तत्काल गिर तार करने की मांग की।
इससे पहले पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर व नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों व पार्षदों ने भाजपा कार्यालय से जोरदार नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां ज्ञापन लेने सक्षम अधिकारी उपस्थित नहीं होने से आक्रोशित भाजपा नेताओं ने पोर्च के जमीन में बैठकर विधायक वोरा व भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रकट किए।
इस मकान में कब्जा करने के लिए कांग्रेसी नेताओं की कई दिनों से नजर लगी थी और इसके लिए कई बार लेन देन कर मकान दिलाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया था। जिसमें उक्त वार्ड के पूर्व पार्षद कन्या ढीमर का नाम काफी दिनों से सुर्खियों में थी कि उन्होंने आवासहीनों को मकान देने पूर्व की बनाई सूची में हेर फेर कर अपने रिश्तेदारों व कई कांग्रेसी समर्थक अपात्र लोगों से उगाही कर नई सूची बनाई है और वे सब नए मकान को कब्जा करने के फिराक में है।
जिसे शनिवार व रविवार शासकीय अवकाश होने का लाभ उठाते हुए बकायदा प्लानिंग कर पूरा किया गया और पूर्व पार्षद कन्या ढीमर व एल्डरमैन जगमोहन ढीमर की मौजूदगी कई लोगों को गुमराह कर उनसे कमरों में लगे सरकारी ताला तुड़वाकर कब्जा करवाया गया। जिसकी जानकारी मिलने पर वार्ड पार्षद कमल देवांगन की शिकायत पर प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी ने तत्काल जिलाधीश सर्वेश्वर दास भूरे को अवगत कराकर इस घटना पर भाजपा की ओर से नाराजगी प्रकट करते हुए तत्काल कब्जा रुकवाने की मांग की। जिस पर जिलाधीश ने तहसीलदार व निगम अधिकारियों को पुलिस बल के साथ कार्रवाई हेतु भेजा। इधर इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं ने पीएम आवास मे जबरदस्ती कब्जा कराने वाले कांग्रेसी नेताओ के विरुद्ध एफआईआर गिर तारी को लेकर जमकर प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री उषा टावरी, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर ताम्रकार, उपाध्यक्ष संतोष सोनी, कांतिलाल जैन, कांतिलाल बोथरा, मंत्री नटवर ताम्रकार, मंत्री दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, मीडिया प्रभारी के एस चौहान, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, लुकेश बघेल, दीपक चोपड़ा, वार्ड पार्षद कमल देवांगन, जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू, पार्षद देवनारायण चंद्राकर, कांशीराम कोसरे, नरेंद्र बंजारे, ओमप्रकाश सेन, मनीष साहू, राकेश यादव, पोषण साहू, विजय ताम्रकार, बंटी चौहान, राकेश यादव, सुनील अग्रवाल, तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा, मन्नू साहू, राहुल दीवान, दीपक सिन्हा, चंद्रकांत साहू, अशोक श्रीवास्तव सहित बड़ी सं या में पार्षदगण भी मौजूद थे।