दुर्ग
धमधा, 5 मार्च। एलुमनि समिति की बैठक गत दिनों नवीन भवन में आयोजित की गई, जिसमें एलुमनी समिति के अध्यक्ष उमेश यादव, सुनीता गुप्ता अध्यक्ष नगर पंचायत धमधा, राजीव गुप्ता पूर्व नपं अध्यक्ष की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता प्रो.जे.के.वर्मा प्रभारी प्राचार्य ने की।
प्रो.जे.के. वर्मा ने बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाविद्यालय में उपाधि अर्जन पश्चात आपके विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त अनुभवों का लाभ वर्तमान छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराना महाविद्यालय द्वारा संचालित विविध गतिविधियों में सहयोग एवं महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तावित कराना है। एलुमनी समिति के सदस्यों के द्वारा साफ-सफाई, पुस्तकालय व्यवस्था, जिम की सुविधा, प्रतियोगिता परीक्षाओं की जानकारी, जागरूकता में वृद्धि तथा व्यक्तित्व के विकास की आवश्यकता प्रमुख रूप से बताई गई। नेक प्रभारी रश्मि मोहंती ने नेक महाविद्यालय को उच्चतर ग्रेड प्रदान कराने में एलुमनी समिति की भूमिका बताइए। एलुमनी समिति के अध्यक्ष उमेश यादव ने अधिकाधिक सफल भूतपूर्व छात्र-छात्राओं को जोडऩे की बात कही। उन्होंने मिलन समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।राजीव गुप्ता ने जिम की सुविधा हेतु आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की सहमति प्रदान की। सुनीता गुप्ता ने महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास में हरसंभव सहयोग प्रदान करते रहने की बात कही।
इस अवसर पर एलाराम देवांगन, लीना ताम्रकार, गुलाबचंद देवांगन, पूजा ताम्रकार, देवेश यदु, कल्याण ताम्रकार, आशीष ताम्रकार, साजन, हर्ष अहीर, जितेंद्र, दीक्षा ताम्रकार, डॉ.आर.एल कोसरे, डॉ. ज्योति केरकेट्ट, डॉ दिव्या नेमा, उषा कुर्रे, शशि ठाकुर, तरुण पदमवार, डॉ एल.के.देवांगन, मयंक मार्टिन डिन डॉ.रजनी सोनवानी, तृप्ति वर्मा आदि उपस्थित थे।