दुर्ग

10 वर्ष तक की बालिकाओं का आंगनबाड़ी में खुल रहा है खाता
05-Mar-2022 3:49 PM
10 वर्ष तक की बालिकाओं का आंगनबाड़ी में खुल रहा है खाता

दुर्ग, 5 मार्च।  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर दुर्ग जिले में सुकन्या समृद्धि के तहत पात्र 10 वर्ष तक की बालिकाओं का खाता खोलने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 8 फरवरी से 8 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर समस्त पात्र बालिकाओं का आंगनबाड़ी के माध्यम से निकट के डाकघरों में खाता खोला जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य के तहत 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं का खाता 250 रुपये से खोला जा सकता है। इस जमा खाते पर योजना के तहत एक निश्चित ब्याज दिया जाता है। यह खाता 21 वर्ष में परिपक्व होगा। इसके पूर्व यह खाता बालिका के विवाह के समय बंद भी किया जा सकता है तथा बालिका की उच्च शिक्षा हेतु जमा राशि में से आवश्यकतानुसार आधी राशि निकाली भी जा सकती है। इस खाते में जमा राशि तथा प्राप्त ब्याज आयकर से पूर्णत: मुक्त रहता है।

उपरोक्त अभिलेखों के साथ अभियान अवधि के दौरान निकट के आंगनबाड़ी केंद्र में संपर्क करने पर संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के तहत पोस्ट ऑफिस से समन्वय कर खाता खुलवाया जा सकता है। इस हेतु प्रत्येक परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु लक्ष्य का निर्धारण करते हुए अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं का खाता खोलने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। विस्तृत जानकारी हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग एवं निकटतम के आंगनबाड़ी केन्द्र से संपर्क कर सकते है।

 


अन्य पोस्ट