दुर्ग
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू हुए शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 मार्च। दुर्ग ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम तिरगा में नामकरण व स्कूल में प्रयोगशाला कक्ष, सांस्कृतिक शाला कक्ष व स्मार्ट कक्षा लोकार्पण का कार्यक्रम मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा किया गया। अध्यक्षता भजन सिंह निरंकारी (पूर्व विधायक) ने की। विशिष्ट अतिथि डोमेन्द्र भेडिय़ा (पूर्व विधायक) प्रतिमा चंद्राकर (पूर्व विधायक), गोपेन्द्र किशोर बेलचंदन, तारा कुमार शर्मा, शालिनी रिवेन्द्र यादव अध्यक्ष जिपं, माया बेलचंदन, केशव बंटी हरमुख, हेमकुमारी देशमुख, तिरगा सरपंच घसिया राम देशमुख की उपस्थिति में हुआ।
ग्राम तिरगा प्यारे लाल बेलचंदन का जन्म एवं कर्मस्थली रहा है। जिसकी स्मृति को स्थायित्व प्रदान करने ग्राम पंचायत तिरगा के मांग पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के पहल से शाउमावि गांधी ग्राम तिरगा का नामकरण स्व। दाऊ कुर्मी प्यारे लाल बेलचंदन का आदेश छत्तीसगढ़ शासन ने स्वीकृति दी।
इस उपलक्ष्य में नामकरण समारोह का आयोजन ग्राम तिरगा में शाला प्रांगण में किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों द्वारा स्कूल में बने अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया गया। साथ ही स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई।