दुर्ग
थनौद में छत्रपति शिवाजी का मूर्ति का अनावरण
छत्तीसगढ़ संवाददाता
उतई, 2 मार्च। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती एवं मूर्ति अनावरण समारोह दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत थनौद में रखा गया। समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रीय समाज डॉ. राजेन्द्र हरमुख, विशेष अतिथि जिपं अध्यक्ष शालनी रिवेन्द्र यादव, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जिपं कृषि सभापति योगिता चंद्राकर, मोहन हरमुख, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता केशव बंटी हरमुख, सभापति जनपद सदस्य हरेन्द्र देव, सरपँच जागेश्वरी धन्नू गौतम, जनपद सदस्य रूपेश देशमुख, राकेश हिरवानी, दीपिका चन्द्राकर, डुमेश्वरी देशमुख, हेमकुमारी देशमुख की मौजूदगी में महाराज छत्रपति शिवाजी का मूर्ति का अनावरण किया गया। तत्पश्चात सामज के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।
अध्यक्षता कर रहे डॉ. राजेन्द्र हरमुख ने छत्रपति वीर शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील युवाओं से की। वीर शिवाजी की तरह ही प्रत्येक युवा को अपने देश को आन, बान, शान बनाए रखने के लिए जीना चाहिए। उन्होंने महाराज छत्रपति शिवा जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
मुख्यअतिथि मंत्री श्री साहू ने कहा कि छत्रपति शिवाजी मानव समाज के लिये एक आदर्श है। महाराज छत्रपति शिवाजी में देश प्रेम, देश के प्रति समर्पण की भावना थी, उनके आदर्शों पर हम सब चले। उन्होंने आगे कहा कि कुर्मी समाज का योगदान सदैव ही शिक्षा, व्यापार, राजनीति सामज के क्षेत्र में हमेशा अनुकरणीय रहा है।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्टजनों का सम्मान एवं सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह व शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मदन देशमुख, संजय देशमुख, मिलाप देशमुख, मेघेन्द्र देशमुख, ओम बाई देशमुख, शेषनारायण हरमुख, चुन्नी लाल हरमुख, धनेश देशमुख, पुकेश चन्द्राकर, डिलेश्वरी देशमुख, राजुलाल देशमुख सहित समाज के प्रमुख जन व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।