दुर्ग

शांति समिति के पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा मांगी
02-Mar-2022 4:57 PM
शांति समिति के पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा मांगी

भिलाई नगर, 2 मार्च । जंजगिरी आजाद चौक में मेला का कार्यक्रम के लिए ग्राम विकास समिति द्वारा शांति व्यवस्था की देखरेख के लिए नियुक्त युवक को अकारण गाली गलौज कर रहे लोगों को समझाना भारी पड़ गया है। क्योंकि विवाद कर रहे लोग अब शांति समिति के सदस्य इस युवक को पीटने के लिए खोज रहे हैं। जानकारी मिलने पर पुरानी भिलाई थाना में शिकायत कर उसने आरोपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पीडि़त ने पुरानी भिलाई पुलिस को बताया कि वह आजाद चौक, वार्ड-24 जंजगिरी निवासी है तथा ग्राम जंजगिरी आजाद चौक में मेला कार्यक्रम के लिए उसे ग्राम विकास समिति द्वारा शांति व्यवस्था की देखरेख की जवाबदेही दी गयी है। बीती रात 10 बजे गांव का तीरथ निषाद अपने साथियों के साथ जिनका नाम पीडि़त इंद्रमन साहू (34 वर्ष) नहीं जानता, को लेकर आम लोगों को अकारण गाली गलौज कर रहे थे। जिसे इंद्रमन और परमेश्वर निषाद ने समझाने का प्रयास किया तो तीरथ उनसे भी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। जानकारी मिली कि आरोपी इंद्रमन को ढूंढता फिर रहा है जिससे वह काफी भयभीत है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।


अन्य पोस्ट