दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 2 मार्च। सूर्या कंप्यूटर संस्था धमधा में 28 फरवरी को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता शासकीय कन्या उ. मा. शाला धमधा में आयोजित किया गया। इस आयोजन में धमधा-परपोड़ी क्षेत्र के लगभग 180 छात्र सम्मिलित हुए।
ज्ञात हो कि सूर्या कंप्यूटर 2006 से अनवरत अपना समाज कल्याणकारी सेवाएँ दे रही हैं।
सूर्या कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट ्रढ्ढस्श्वष्टञ्ज के माध्यम से संचालित किया जा रहा है विगत दिनों कोरोनाकी वजह से छात्र-छात्राएं घर से ही पढ़ाई कर रहे हैं। इसलिए छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से उन्हें अपने तैयारी का आंकलन करने के लिए यह आयोजन किया गया।
इस आयोजन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को सूर्या कंप्यूटर की तरफ से एक डेस्कटॉप कंप्यूटर एवं द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 32त्रक्च पेनड्राइव उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
बातचीत करने पर संचालक सुनील सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यह आयोजन किया जाता है जिसमें क्षेत्र के छात्र-छात्रों की उपस्थिति रहती है । प्रोत्साहन बतौर संस्था द्वारा उपहार भी दिया जाता है जो काफी सराहनीय कदम है।