दुर्ग

शक्तितोलन स्पर्धा में दुर्ग रीजन की टीम बनी चैम्पियन
02-Mar-2022 2:11 PM
शक्तितोलन स्पर्धा में दुर्ग रीजन की टीम बनी चैम्पियन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 मार्च।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज अंतक्र्षेत्रीय शक्तितोलन एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में दुर्ग रीजन की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। विजयी होकर लौटे खिलाडिय़ों को मुख्य अभियंता एम जामुलकर, अधीक्षण अभियंता एसआर बांधे, वरिष्ठ कल्याण अधिकारी डीके डुंभरे ने बधाई दी है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी के केन्द्रीय क्रीडा एवं कला परिषद के तत्वावधान में अंतक्र्षेत्रीय शक्तितोलन एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 25 फरवरी तक किया गया।

इस स्पर्धा में शक्तितोलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दुर्ग रीजन की टीम ने चैम्पियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा किया। शक्तितोलन के विभिन्न कैटेगरी में दुर्ग की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें अंडर 83 किग्रा में राकेश कुमार नायक एवं अंडर 105 किग्रा में राज वासनिक को स्वर्ण पदक, अंडर 93 किग्रा में सुरेन्द्र कुमार चौधरी एवं अंडर 66 किग्रा में टिकेश साहू को रजत पदक तथा अंडर 74 किग्रा में संतोष कुमार को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता के प्रथम समूह में संतोष कुमार एवं द्वितीय समूह में राकेश नायक को कास्य पदक प्राप्त हुआ। द्वितीय समूह में टिकेश साहू को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। शरिर सौष्ठव प्रतियोगिता में टिकेश साहू को कंपनी के श्रेष्ठ शक्तितोलक के खिताब से नवाजा गया। इस प्रतियोगिता में दुर्ग रीजन के तीन प्रतिभागियों राज वासनिक एवं राकेश नायक (शक्तितोलक) तथा टिकेश साहू  (शरीर सौष्ठव) का चयन ऑल इंडिया की स्पर्धा के लिए हुआ है।
प्रतिभागियों को अतिरिक्त मुख्य अभियंता एचके मेश्राम, अधीक्षण अभियंता द्वय एके गौराहा एवं तरूण कुमार ठाकुर, कार्यपालन अभियंता सनीली चौहान एवं ममता कश्यप ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट