दुर्ग

एनसीसी प्रमाण पत्र परीक्षा ऑफलाइन सम्पन्न
01-Mar-2022 3:12 PM
एनसीसी प्रमाण पत्र परीक्षा ऑफलाइन सम्पन्न

दुर्ग, 1 मार्च।  छग एनसीसी बटालियन दुर्ग एवं छग आरव्ही एनसीसी बटालियन, अंजोरा के द्वितीय वर्ष के छात्रों की बी प्रमाण परीक्षा संयुक्त रूप से  38 छग एनसीसी बटालियन के कमांडिंग आफिसर विवेक कुमार एवं 27 छग एनसीसी बटालिय नरायपुर के लेफ्टिनेट कर्नलर रणवीर सिंह प्रिसाइडिंग आफिसर द्वारा एनसीसीबी प्रमाणपत्र परीक्षा की व्यावहारिक व सैद्धांतिक परीक्षा ली गई।

इस परीक्षा में 37 छग बटालिय के 235 कैडेट्स एवं 1 आर व्हीबटालियन के कुल 135 छात्र कैडेट्स परीक्षा मे ंसम्मिलित होकर परीक्षा दी। उक्त परीक्षा में दोनो ंबटालियन के छात्र कैडेटों की उपस्थिति शत प्रतिशत रही। उक्त बी प्रमाणपत्र परीक्षा में 37 छग बटालियन के कुल 10 महाविद्याल के छात्र कैडेट्स सम्मिलित हुए तथा परीक्षा में महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी मेजर ओपी गुप्ता, लेफ्टिनेट निलेश तिवारी, लेफ्टिनेट सुरेखा जवाड़े, संतोष मिश्रा, हरीष, लक्ष्मण प्रसाद, चन्द्रकांत साहू सहित 10 अन्य रेगुलरपी आईस्टाफ की देखरेख में प्रमाण पत्र की व्यावहारिक परीक्षा सम्पन्न हुई।
 


अन्य पोस्ट