दुर्ग

सर्पों के सुरक्षा के लिए वन विभाग ने जारी किया हेल्पलाईन नंबर
01-Mar-2022 3:10 PM
सर्पों के सुरक्षा के लिए वन विभाग ने जारी किया हेल्पलाईन नंबर

दुर्ग, 1 मार्च। वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची 1 के भाग 2 के तहत इंडियन एग इंटिंग इस्नेक एवं पायथन (अजगर) और चेकर्ड कील बेक इस्नेक (ढोर सांप), रेट इस्नेक (धामिन), डाग फेस्ड वाटर इस्नेक(असोढिय़ा, पानी सांप), कोबरा (नाग), किंग कोबरा (नागराज), ओली विसियश कील बैक एवं रसल वाईपर (दबौया सांप ), अतंर्गत सर्पों का व्यापार करना, परिवहन करवाना, शिकार करना या किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचाना दण्डनीय अपराध है।

उक्त कृत्य को रोकने के लिए वन विभाग ने हेल्पलाईन नंबर जारी किया है। यदि ऐसा कोई कृत नागरिकों के संज्ञान में आता है तो दूरभाष नंबर 77468-24555, 96301-46365 और 75870-13110 पर सूचना दे सकते हैं।


अन्य पोस्ट