दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 मार्च । दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज कुथरेल के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मोत्सव समारोह 27 फरवरी को दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाजिक भवन कुथरेल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण वह पूजा अर्चना के साथ शुरू हुआ उसके बाद सभी अतिथियों का मंच पर स्वजाती बंधुओं व पदाधिकारियों ने जोशीला स्वागत किया साथ ही सामाजिक बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया गया, जिसमें मुख्य देवेंद्र देशमुख, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग ने समाज को संगठित वह एकजुट होने का संदेश भी दिया। उन्होंने दिल्ली वार कुर्मी क्षत्रिय समाज के भवन मे अहाता निर्माण के लिए दो लाख की घोषणा भी किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र हरमुख, अध्यक्ष दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज छग मिलाप देशमुख, अशोक देशमुख, प्रीति देशमुख, योगेश्वर देशमुख, केशव गौतम, केशव बंटी हरमुख, पुष्पा देशमुख, राजश्री चंद्राकर उपस्थित थे।
मंच संचालन कमलेश देशमुख ने किया कार्यक्रम का आभार प्रदशर्न दुश्यंत देशमुख ने किया।