दुर्ग
दुर्ग, 1 मार्च। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के आदेश अनुसार प्रदेश सचिव आदित्य नारंग के नेतृत्व में ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में दुर्ग विश्वविद्यालय का घेराव कर कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें दुर्ग विवि के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा विवि दुर्ग में पहुंचकर वर्तमान परिस्थिति पर महाविद्यालय में होने वाले वार्षिक परीक्षा को छात्रों की मांग अनुरूप जैसी शिक्षा वैसी परीक्षा की मांग को लेकर ऑनलाइन कराने के लिए विश्वविद्यालय का घेराव किया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि छात्रों की मांग को देखते हुए वर्ष 2021 पूरे वर्ष भर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ऑनलाइन के माध्यम से हुई है, जिसमें गुरुजनों एवं छात्र-छात्राओं को कई कठिनाइयों का सामना कर सभी विषयों को यदा-कदा पूर्ण किया गया है, जिसमें बहुत से विद्यार्थियों को जैसे पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्र से हैं। वहां इंटरनेट की सुविधा सुचारू रूप से नहीं मिल पाई है। वे विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष की पढ़ाई करना अत्यधिक मुश्किल हो गया है।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू, गुरलीन सिंह, फराज अहमद, अकाश कनौजिया, भूपेंद्र ऊके, रामाकांत चंद्राकर, स्वाति रानी, साहिल विश्वकर्मा, उस्मान रजा, संजीव रनाडे, मुरली डड़सेना, लोकेश सिन्हा, अनिल चंद्रवंशी, चैतन्य बंछोर, कैफ अहमद, प्रशांत राव, तुषार रोहण, निखिल चौबे, रिकेश गायकवाड़, हिमांशु वर्मा, तृप्ति देवांगन, लीना निषाद, सोनम तिवारी, तनु श्रीवास आदि मौजूद थे।