दुर्ग

महापौर नीरज ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
28-Feb-2022 3:42 PM
महापौर नीरज ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

सिविल अस्पताल सुपेला में पल्स पोलियो अभियान की हुई शुरुआत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 28 फरवरी।
रविवार को सुपेला लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान की शुरुवात भिलाई शहर के महापौर नीरज पाल ने की। महापौर ने छोटी बच्ची को पोलियो की दवा पिलाई और शिविर प्रारंभ हुआ, जहां अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए उनके पालक मौजूद रहे। इस दौरान सुपेला शासकीय अस्पताल के प्रभारी डॉ. पियम सिंह तथा सिटी प्रोजेक्ट मैनेजर तुषार वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

महापौर ने इस अवसर पर शहर के सभी नागरिकों से अपील की कि जिनके यहां भी शून्य से 5 वर्ष के बच्चे हैं, वो अपने नजदीकी शिविर में जाकर पोलियो की 2 बूंद की ड्रॉप बच्चों को अवश्य पिलाएं ताकि बच्चों की सुरक्षा में कोई चुक न रह जाए। 5 वर्ष तक के हर बच्चों को हर बार पोलियो की खुराक लेनी आवश्यक है। पोलियो को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। पोलियो एक बहुत ही गंभीर बीमारी है, इसकी चपेट में आने से बच्चों का संपूर्ण जीवन नष्ट हो जाता है, इसे शुरुवात में ही बच्चों को पोलियो की खुराक देकर रोका जा सकता है और इस गंभीर बीमारी को दूर भगाया जा सकता है। वहीं सुपेला के प्रभारी चिकित्सक ने बताया कि इसके बाद डोर-टू-डोर भी पोलियो की खुराक पिलाने का काम किया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट