दुर्ग
दुर्ग, 28 फरवरी । दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 27 फरवरी को श्यामाचरण शुक्ला की जयंती एवं चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। इस श्रद्धांजलि दिवस पर वेयर हाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष एवं दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का प्रसिद्ध नारा था। आजाद था, आजाद हूं, आजाद रहूंगा। आजाद ने आजादी को स्वाभिमान और जीवन के दर्शन से जोड़ा।
अरुण वोरा ने श्यामा चरण शुक्ल की जयंती पर कहा कि विचारधारा और अनुशासन के प्रति क्या प्रतिबद्धता होती है, यह श्यामा चरण शुक्ल से सीखा जा सकता है। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं सभापति राजेश यादव ने भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा तथा आभार व्यक्त जोन प्रभारी एवं दक्षिण ब्लॉक प्रवक्ता डॉ. भूपेंद्र वर्मा ने किया। कार्यक्रम में एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, साईं समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, शिवाकांत तिवारी, मधु केस तिवारी, संतोष खिलोडकर सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।