दुर्ग

युवा मोर्चा ने नुक्कड़ के माध्यम से साधा राज्य सरकार पर निशाना
27-Feb-2022 4:03 PM
युवा मोर्चा ने नुक्कड़ के माध्यम से साधा राज्य सरकार पर निशाना

दुर्ग, 27 फरवरी। जिला युवा मोर्चा ने शहर के प्रमुख चौक चौराहों में नुक्कड़ के माध्यम से राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए नाट्य प्रस्तुत किया नुक्कड़ सभा मे युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश साहू ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को 3 बरस हो गए पर अपने चुनावी वादे से अब तक कोषों दुर है न शराब बंदी हुई न बेरोजगारी भत्ता मिला न संपत्ति कर आधा हुआ न ही सरकार गोबर खरीद रही और यह सरकार भोली भाली जनता को गुमराह कर के सत्ता हासिल कर ली पर अपने किये वादों से मुकर गयी।

दुर्ग नगर निगम तो हर मामले में फैल है चाहे साफ सफाई का मामला हो या शुद्घ जल का विषय  हो  इन बातों को युवा मोर्चा दुर्ग जिला ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को अवगत कराया और आने वाले समय में सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की और जनता के हक की लड़ाई लडऩे के लिए सदैव अग्रसर रहने का वादा किया।

लोगों ने भी उक्त नुक्कड़ का लुफ्त उठाया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री नटवर ताम्रकार, ललित चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष जय सिंह राजपूत, जिला मंत्री दिनेश देवांगन, आई टी सेल प्रभारी राजा मोहोबिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश साहू, युवा मोर्चा  महामंत्री तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा मीडिया प्रभारी चंद्रकांत साहू, प्रचार प्रमुख राहुल भट्ट, राहुल पाटिल मंडल अध्यक्ष राहुल, सदस्य राहुल कुमावत, राजा यादव, महामंत्री ईश्वर देवांगन, अनिकेत यादव, गोपू पटेल,  उपाध्यक्ष आशीष पांडे, कुंदन साहू, यश देवांगन, उदय पाल, देवांश साह,ू कुलदीप सिंग, प्रेम जैन उत्तम कसेर प्रमुख रूप से उपस्तिथ थे।
 


अन्य पोस्ट